Skip to main content

Motorola is back | भारत में लांच हुए Motorola One Fusion plus में जाने क्या है खास बात।


Motorola ने अपना एक और स्मार्टफोन Motorola One Fusion plus भारत में लांच कर दिया है। कम्पनी ने इस स्मार्टफोन के फीचर्स और लुक्स पर अच्छा खासा ध्यान दिया है। सबसे अच्छी बात यह है कि Motorola one fusion plus एक अच्छे कीमत के साथ भारत में लांच किया गया है। अगर भारतीय बाजार को समझते हुए Motorola ऐसे ही अच्छे स्मार्टफोन सही कीमत के साथ लाये तो एक बार फिर से motorola के दिन लौट सकते हैं।

Motorola One Fusion+ specifications-
Motorola One Fusion+ में 6.5 इंच 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो का FHD+ बिना नॉच वाला डिस्प्ले दिया गया है। 
यह स्मार्टफोन 6GB रैम तथा 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिये 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 
इसमें स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जो एंड्रिनो 618 GPU के साथ आता है।
Motorola का यह स्मार्टफोन भी स्टॉक एंड्रॉयड 10 पर चलता है।
बात करे इनके रियर कैमरों की तो Motorola One Fusion plus में 64MP+8MP+5MP+2MP क्वैड कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फ़ोन को और भी खास बनाता है इसका 16MP का पॉप-अप सेल्फी कैमरा जो 
f/2.2 अपर्चर के साथ आता है।

Motorola One Fusion plus में ड्यूल 4G VoLTE , Wifi 802.11ac और ब्लूटूथ v5.0 का सपोर्ट मिलता है।
इसमें 3.5 mm का एक ऑडियो जैक, टाइप-सी पोर्ट, तथा एक रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
यह स्मार्टफोन एक 5000mAh की बैटरी के साथ आता है जो 18W की फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Motorola One Fusion plus की कीमत और उपलब्धता-
इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रु० रखी गयी है।
Motorola One Fusion plus की पहली सेल 24 जून दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।

Popular posts from this blog

Xiaomi's upcoming 5G smartphone | आने वाला है xiaomi का यह 5G स्मार्टफोन।

Xiaomi का 5G अवतार   Xiaomi की तरफ से एक पिक्चर शेयर किया गया है। जो xiaomi के आने वाले 5G फ़ोन की तरफ इशारा करता है। Xiaomi के प्रेजिडेंट लिन बिन ने एक फोटो साझा किया है जिसमे xiaomi का एक फ़ोन जो 5G नेटवर्क पर चलता नज़र आ रहा है। 

OnePlus Nord: Oneplus ने जारी किया टीज़र, जानें कब होगा लांच।

OnePlus के आगामी स्मार्टफोन के नाम को लेकर कई हफ़्तों से जंग छिड़ी हुई थी। कभी OnePlus Z, OnePlus Z Lite तो कभी OnePlus Nord निकल के सामने आ रहे थे। लेकिन अब कम्पनी के तरफ से ये साफ हो गया है कि इसका नाम OnePlus Nord ही होगा। 

क्या रेडमी का अगला स्मार्टफोन redmi note 7 pro होगा? | Xiaomi redmi note 7 pro is coming soon

चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने अपने सब-ब्रांड Redmi के अंतर्गत कुछ दिन पहले ही Redmi note 7 को लांच किया है जो की चीनी मार्केट में धमाल मचाने को तैयार है। इसी बीच खबर यह भी है कि Xiaomi, Redmi note 7 का सक्सेसर Redmi note 7 pro को भी अगले महीने लांच करेगा।