Skip to main content

Xiaomi ने रेडमी नोट 7 को किया भारत में लांच। दुसरे ब्रांड का ब्लड प्रेशर बढ़ा | Redmi note 7 launched in India

Xiaomi ने एक बार फिर से दूसरे ब्रांड के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने अपने बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन Redmi note 7 और Redmi note 7 pro को भारतीय बाजार में लांच कर दिया है।
Redmi note 7
Redmi, रेडमी नोट 7 को पहले ही चीन में लांच कर चुका है। लेकिन भारतीय वैरिएंट चीनी वेरिएंट से थोड़ा अलग है।

Redmi note 7 के स्पेसिफिकेशन-

Redmi note 7 में 6.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जो कि गोरील्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। इस फ़ोन में 3 GB रैम तथा 4 GB रैम का विकल्प मिल जाता है। जो क्रमशः 32GB तथा 64GB स्टोरेज के साथ आयेगा। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256GB तक का स्टोरेज बढ़ाया भी जा सकता है। 
बेहतर प्रोफोर्मेंस के लिए Redmi Note 7 में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो कि एक 2.2 GHz क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। 
बात करें कैमेरे की तो यह चीनी वेरिएंट से बिलकुल अलग है। भारतीय वेरिएंट में 12+2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जबकि चीनी वेरिएंट में 48+5 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
सेल्फी के लिए भारतीय वेरिएंट में 13 मेगापिक्सल का सेंसर लगाया गया है। चीनी वेरिएंट के फ्रंट में भी 13 मेगापिक्सल का ही सेंसर लगा है।
Redmi note 7 के सॉफ्टवेयर की बात करे तो यह एंड्राइड 9 पाई पर आधारित MIUI 10 पर चलता है जो कि एक अच्छी बात है। 
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 तथा इन्फ्रेड सपोर्ट दिया गया है। इसके पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया। Redmi note 7 में टाइप-सी पोर्ट के साथ 3.5mm जैक भी दिया गया है जो कि एक अच्छी बात है। फ़ोन को पावर देने के लिए इसमें 4000mAh की बैटरी लगायी गयी है जो क्विक-चार्ज 4 को सपोर्ट करती है। 

Redmi note 7 की कीमत और उपलब्धता-

भारत में लांच हुए Redmi note 7 की शुरुआती कीमत 9,999 रु० है। 4GB/64GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रु० रखी गयी है। Redmi note 7 तीन कलर वेरिएंट रूबी रेड, ओनिक्स ब्लैक तथा सफायर ब्लू में उपलब्ध है।
Redmi note 7 की पहली सेल 6 मार्च दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और mi.com पर लगेगी। इस स्मार्टफोन को मी होमेस्टोर से भी खरीदा जा सकता है।

Popular posts from this blog

Xiaomi India has reduced the prices of its famous phones | Xiaomi ने अपने तीन स्मार्टफोन के दाम में कटौती की।

Xiaomi ने एक और अहम ऐलान किया है। xiaomi इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने एक ट्वीट किया। उसमे मनु जैन ने तीन स्मार्टफोन के कीमत में कटौती की बात कही है।

OnePlus Nord: Oneplus ने जारी किया टीज़र, जानें कब होगा लांच।

OnePlus के आगामी स्मार्टफोन के नाम को लेकर कई हफ़्तों से जंग छिड़ी हुई थी। कभी OnePlus Z, OnePlus Z Lite तो कभी OnePlus Nord निकल के सामने आ रहे थे। लेकिन अब कम्पनी के तरफ से ये साफ हो गया है कि इसका नाम OnePlus Nord ही होगा। 

Redmi note 6 pro upcoming sale

Redmi Note 6 pro Xiaomi का दावा है कि उसने अपनी पहली सेल में 6 लाख से भी ज्यादा redmi note 6pro बेच दिया है। लेकिन जो लोग पहली सेल में छूट गए , जिन्हें फ़ोन नही मिल पाया उन्हें निराश होने की जरूरत नही है।