Skip to main content

इस दिन को लांच होगा Samsung Galaxy M30 जानें खास बातें | Samsung Galaxy M30 launch date

अभी कुछ दिन पहले ही सैमसंग ने अपने नए सीरीज़ Galaxy M के अंतर्गत दो स्मार्टफोन Samsung Galaxy M10 और Samsung Galaxy M20 को लॉन्च किया था। ये दोनों फोन अपने कीमत के हिसाब से अच्छे थे लेकिन भारतीय बाजार में पहले से ही मौजूद दुसरे ब्रांड के स्मार्टफोन्स को टक्कर नहीं दे पा रहा है। 
सैमसंग ने इसी सीरीज को आगे बढ़ाते हुए Samsung Galaxy M30 को लांच करने का फैसला किया है।
Samsung India ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि Samsung Galaxy M30 को 27 फ़रवरी को लांच किया जायेगा।

Samsung Galaxy M30 की कुछ खास बातें-

Samsung India के आधिकारिक ट्वीट में यह बताया गया है कि Galaxy M30 6.4 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आयेगा। सैमसंग इसमें इनफिनिटी यू डिज़ाइन वाले डिस्प्ले को इस्तेमाल करेगा।
Samsung Galaxy M30 को लेकर कई रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक़ Galaxy M30 के पिछले हिस्से पर 13+5+5 मेगापिक्सेल का ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। इसका फ्रंट कैमरा भी 16 मेगापिक्सेल का होगा।
Samsung Galaxy M30 में एक्सिनोज़ 7904 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जो की एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। 
Galaxy M30 में भी Galaxy M20 की तरह 5,000 mAh की बैटरी मिलेगी।

Samsung Galaxy M30 की कीमत-

एक न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक Samsung Galaxy M30 को 15,000 रुपये के शुरुआती कीमत के साथ लांच किया जायेगा।
मार्च महीने में Samsung Galaxy M30 को भारतीय बाजार में लोगों के लिए उपलब्ध करा दिया जायेगा।

Popular posts from this blog

OnePlus Nord: Oneplus ने जारी किया टीज़र, जानें कब होगा लांच।

OnePlus के आगामी स्मार्टफोन के नाम को लेकर कई हफ़्तों से जंग छिड़ी हुई थी। कभी OnePlus Z, OnePlus Z Lite तो कभी OnePlus Nord निकल के सामने आ रहे थे। लेकिन अब कम्पनी के तरफ से ये साफ हो गया है कि इसका नाम OnePlus Nord ही होगा। 

Xiaomi's upcoming 5G smartphone | आने वाला है xiaomi का यह 5G स्मार्टफोन।

Xiaomi का 5G अवतार   Xiaomi की तरफ से एक पिक्चर शेयर किया गया है। जो xiaomi के आने वाले 5G फ़ोन की तरफ इशारा करता है। Xiaomi के प्रेजिडेंट लिन बिन ने एक फोटो साझा किया है जिसमे xiaomi का एक फ़ोन जो 5G नेटवर्क पर चलता नज़र आ रहा है। 

क्या रेडमी का अगला स्मार्टफोन redmi note 7 pro होगा? | Xiaomi redmi note 7 pro is coming soon

चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने अपने सब-ब्रांड Redmi के अंतर्गत कुछ दिन पहले ही Redmi note 7 को लांच किया है जो की चीनी मार्केट में धमाल मचाने को तैयार है। इसी बीच खबर यह भी है कि Xiaomi, Redmi note 7 का सक्सेसर Redmi note 7 pro को भी अगले महीने लांच करेगा।