Skip to main content

Vivo V15 pro भारत में हुआ लांच जाने क्या है खास | Vivo V15 pro launch in India

चीनी कंपनी Vivo ने अपने Vivo V15 pro को भारत में लांच कर दिया है। Vivo V15 pro की सबसे खास बात इसका सेल्फी कैमरा है। इसमें 32 मेगापिक्सेल का पॉप-अप कैमरा लगा हुआ है।
Vivo V15 pro
Vivo V15 pro, 6 मार्च से फ्लिपकार्ट, अमेज़न, पेटीएम मॉल और वीवो इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जायेगा।

Vivo V15 pro के स्पेसिफिकेशन-

Vivo Nex के बाद वीवो ने अपना पॉप-अप सेल्फी कैमरा को Vivo V15 pro में भी लगाया है। इसमें 32 मेगापिक्सेल सेल्फी सेंसर लगा है जो एक एआई बेस्ड कैमरा है। इसके बैक पैनल पर भी ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सेल का वाइड सेंसर, तथा 5 मेगापिक्सेल का डेप्थ सेंसर लगा हुआ है।
Vivo V15 pro में 6.39 इंच फुल एचडी+ अल्ट्रा फुल व्यू डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। इस फ़ोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Vivo V15 pro
Vivo V15 pro में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर लगाया गया है। जो कि एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। यह फ़ोन 6GB रैम तथा 128GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आयेगा। जरूरत पड़ने पर माइक्रो-एसडी कार्ड के द्वारा 256GB तक का स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए Vivo V15 pro में 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस/ए-जीपीएस, ब्लूटूथ 5.0, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 mm हैडफ़ोन जैक दिया गया है। इसमें 3700 mAh की बैटरी दी गयी है। जो कि फास्टचार्ज को सपोर्ट करता है।

Vivo V15 pro की कीमत-

Vivo V15 pro की कीमत 28,990 रु० रखी गयी है। इसकी बिक्री 6 मार्च से शुरू हो जायेगी। इस फोन को प्री-बुकिंग का भी ऑप्शन दिया गया है।

Popular posts from this blog

OnePlus Nord: Oneplus ने जारी किया टीज़र, जानें कब होगा लांच।

OnePlus के आगामी स्मार्टफोन के नाम को लेकर कई हफ़्तों से जंग छिड़ी हुई थी। कभी OnePlus Z, OnePlus Z Lite तो कभी OnePlus Nord निकल के सामने आ रहे थे। लेकिन अब कम्पनी के तरफ से ये साफ हो गया है कि इसका नाम OnePlus Nord ही होगा। 

Xiaomi's upcoming 5G smartphone | आने वाला है xiaomi का यह 5G स्मार्टफोन।

Xiaomi का 5G अवतार   Xiaomi की तरफ से एक पिक्चर शेयर किया गया है। जो xiaomi के आने वाले 5G फ़ोन की तरफ इशारा करता है। Xiaomi के प्रेजिडेंट लिन बिन ने एक फोटो साझा किया है जिसमे xiaomi का एक फ़ोन जो 5G नेटवर्क पर चलता नज़र आ रहा है। 

क्या रेडमी का अगला स्मार्टफोन redmi note 7 pro होगा? | Xiaomi redmi note 7 pro is coming soon

चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने अपने सब-ब्रांड Redmi के अंतर्गत कुछ दिन पहले ही Redmi note 7 को लांच किया है जो की चीनी मार्केट में धमाल मचाने को तैयार है। इसी बीच खबर यह भी है कि Xiaomi, Redmi note 7 का सक्सेसर Redmi note 7 pro को भी अगले महीने लांच करेगा।