Xiaomi कम कीमत में बेहतर प्रोडक्ट देने की वजह से जाना जाता है। आये दिन Xiaomi की तरफ से कोई न कोई प्रोडक्ट देखने को मिल ही जाता है। इस बार Xiaomi ने अपने घरेलू मार्केट में Mi notebook Air (2019) को लांच कर दिया है। यह लैपटॉप 12.5 इंच की फुलएचडी स्क्रीन के साथ आता है।
Xiaomi Redmi note 5 pro को बहुत जल्दी ही एक अहम अपडेट मिलना शुरू हो जायेगा और यह अपडेट एंड्राइड 9 पाई पर आधारित MIUI 10 का होगा। Xiaomi ने अपने Redmi note 5 pro के बीटा यूज़र्स को यह अपडेट देना शुरू कर दिया है और जल्दी ही इस फ़ोन के लिए स्टेबल अपडेट भी जारी कर दिए जाने की पूरी संभावना है।
Xiaomi ने एक बार फिर से दूसरे ब्रांड के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने अपने बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन Redmi note 7 और Redmi note 7 pro को भारतीय बाजार में लांच कर दिया है। Redmi, रेडमी नोट 7 को पहले ही चीन में लांच कर चुका है। लेकिन भारतीय वैरिएंट चीनी वेरिएंट से थोड़ा अलग है। Redmi note 7 के स्पेसिफिकेशन- Redmi note 7 में 6.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जो कि गोरील्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। इस फ़ोन में 3 GB रैम तथा 4 GB रैम का विकल्प मिल जाता है। जो क्रमशः 32GB तथा 64GB स्टोरेज के साथ आयेगा। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256GB तक का स्टोरेज बढ़ाया भी जा सकता है। बेहतर प्रोफोर्मेंस के लिए Redmi Note 7 में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो कि एक 2.2 GHz क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। बात करें कैमेरे की तो यह चीनी वेरिएंट से बिलकुल अलग है। भारतीय वेरिएंट में 12+2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जबकि चीनी वेरिएंट में 48+5 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए भारतीय ...
HMD Global ने अपने बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन Nokia 9 Pure View से पर्दा उठा दिया है। Nokia 9 Pure View को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लांच किया जाना है। इस फ़ोन की सबसे प्रमुख बात इसमें लगे पांच रियर कैमरो वाला सेटअप है। स्मार्टफोन की दुनिया में इस फ़ोन को लेकर पहले से ही काफी चर्चा रही है। Nokia 9 Pure View स्पेसिफिकेशन- Nokia 9 Pure View को सबसे ज्यादा खास इसमें लगे पांच रियर कैमेरे बनाते हैं। इसमें 12 मेगापिक्सेल के तीन मोनोक्रोम सेंसर्स लगे हैं जो ज़ाईस सेर्टिफिकेशन लेंस के साथ आते हैं और 12 मेगापिक्सेल के ही दो आरबीजी सेंसर्स भी लगे हैं। कंपनी का कहना है कि इन कैमरो से खींची गई तस्वीर लाज़वाब होगी। सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। Nokia 9 pure view में 5.99 इंच का क्वाड-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। Nokia 9 pure view में 6 GB रैम तथा 128 GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। बात करें प्रोसेसर की तो इसमें स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर लगा हुआ मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और एनएफसी जैसे फीचर्स मौ...
चीनी कंपनी Vivo ने अपने Vivo V15 pro को भारत में लांच कर दिया है। Vivo V15 pro की सबसे खास बात इसका सेल्फी कैमरा है। इसमें 32 मेगापिक्सेल का पॉप-अप कैमरा लगा हुआ है। Vivo V15 pro, 6 मार्च से फ्लिपकार्ट, अमेज़न, पेटीएम मॉल और वीवो इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जायेगा।
अभी कुछ दिन पहले ही सैमसंग ने अपने नए सीरीज़ Galaxy M के अंतर्गत दो स्मार्टफोन Samsung Galaxy M10 और Samsung Galaxy M20 को लॉन्च किया था। ये दोनों फोन अपने कीमत के हिसाब से अच्छे थे लेकिन भारतीय बाजार में पहले से ही मौजूद दुसरे ब्रांड के स्मार्टफोन्स को टक्कर नहीं दे पा रहा है। सैमसंग ने इसी सीरीज को आगे बढ़ाते हुए Samsung Galaxy M30 को लांच करने का फैसला किया है। Samsung India ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि Samsung Galaxy M30 को 27 फ़रवरी को लांच किया जायेगा।
Redmi note 7 के लिए इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर निकालकर आई है। खबर redmi note 7 के लांच को लेकर है। इस फ़ोन को 28 फरवरी को भारत में लांच किया जायेगा। Xiaomi इंडिया के द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गयी है। 28 फ़रवरी के लांच इवेंट में अकेले Redmi note 7 को ही लांच किया जायेगा या फिर इसके साथ Redmi note 7 pro को भी लांच किया जायेगा। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है। 48 मेगापिक्सेल कैमरा वाला xiaomi का यह पहला फ़ोन है जिसको प्रमोट करने में xiaomi कोई कसर नही छोड़ रहा है।
स्मार्टफोन की दुनिया में सबसे अधिक स्मार्टफोन एंड्राइड प्लेटफार्म पर ही चलते हैं। एंड्राइड स्मार्टफोन्स में चलने वाले सभी app, गूगल प्ले स्टोर में मौजूद हैं लेकिन गूगल प्ले स्टोर में मौजूद सभी app काम के नहीं हैं। कुछ ही apps हैं जो काम के हैं। तो आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही Best free android apps के बारे में-
Xiaomi अक्सर चौकाने वाला काम करता है। इस बार भी वही हुआ। Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपने एक और प्रोडक्ट को लांच कर दिया है। यह कोई स्मार्टफोन नहीं है बल्कि यह एक है। Xiaomi ने अपने जूते Mi Men's Sports Shoes 2 को लांच कर दिया है। इस जूते को xiaomi पहले ही चीन में लांच कर चुका है। इसी के साथ Xiaomi भारतीय बाजार में अपना फुटवियर कैटेगरी भी लांच कर दिया।
आज PUBG सभी के दिलों-दिमाग पर छाया हुआ है। जिनके पास स्मार्टफोन है काम से कम उनके ऊपर तो इसका असर है ही। 9 फरवरी 2018 को इस गेम को स्मार्टफोन यूजर्स के लिए लांच किया गया। फिर क्या था PUBG ने धीरे-धीरे लोगों के स्मार्टफोन पर कब्ज़ा करना शुरू कर दिया। असल में 'PUBG' एक शार्ट फॉर्म है इसका पूरा नाम Player Unknown's Battlegrounds है। इस गेम में आप कई लोगों के साथ एक प्लेन से जमीन की ओर छलांग लगाते हैं और फिर जमीन पर उतरने के बाद हथियार ढूंढना होता है। जो कि पास के किसी घर में पड़े होते हैं। हथियार लेने के बाद आप अपने दुश्मनों की तलाश में चल पड़ते हैं। दुश्मनो के साथ युद्ध के बाद अगर आप बच जाते है तो आप विजेता बन जाते हैं। यह एक ऑनलाइन गेम है। PUBG कंप्यूटर, प्ले स्टेशन और XBOX के लिए भी उपलब्ध है। PUBG एक मल्टीप्लेयर गेम है। यदि आपके फ़ोन में एक ठीक-ठाक प्रोसेसर लगा है तो आप इसको खेल सकते हैं। वैसे तो यह गेम काफी मजेदार है लेकिन अब ये लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है। बहुत से लोगों को इसकी लत लग गई है जिससे उनकी पढ़ाई, नौकरी आदि सब प्रभावित हो रहा है। कई जगहों पर तो...
आज लगभग सभी के पास स्मार्टफोन है। जिसमे से ज्यादातर फ़ोन्स एंड्राइड ओएस पर चलते हैं। काफी यूज़र्स समय काटने के लिए अपने स्मार्टफोन पर गेम खेलते हैं तो कई लोगों को गेमिंग की लत ही लग जाती है।
Xiaomi अभी हाल ही में लांच हुए अपने नए स्मार्टफोन Redmi note 7 को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है। इस फ़ोन के स्पेसिफिकेशन तो अच्छे हैं ही, इसके मज़बूती के बारे में भी xiaomi ने काफी कुछ बताया है।
अभी हाल ही में हॉनर ने अपने नए स्मार्टफोन Honor 10 Lite को भारतीय बाजार में उतारा है। यह फ़ोन देखने में काफी खूबशूरत दिखता है। अब देखना यह है कि Honor 10 lite भारतीय बाजार के इस प्रतिस्पर्धा भरे माहौल में टिक पायेगा या नहीं।
चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने अपने सब-ब्रांड Redmi के अंतर्गत कुछ दिन पहले ही Redmi note 7 को लांच किया है जो की चीनी मार्केट में धमाल मचाने को तैयार है। इसी बीच खबर यह भी है कि Xiaomi, Redmi note 7 का सक्सेसर Redmi note 7 pro को भी अगले महीने लांच करेगा।
सैमसंग अपने आने वाले नए Galaxy M सीरीज़ को अमेज़न इंडिया पर टीज़ करना शुरू कर दिया है। इस सीरीज़ के अंतर्गत सैमसंग अपने तीन मॉडल को भारतीय बाजार में उतरने की तैयारी में है।
Xiaomi ने अपने सब-ब्रांड Redmi के अंतर्गत Redmi note 7 को लांच कर दिया है। यह फ़ोन चीन में 15 जनवरी से बिकना शुरू हो जायेगा। भारत में रेडमी नोट 7 की लॉन्चिंग को लेकर अभी कुछ कहा नही गया है।
Xiaomi एक बार फिर से बाजार में धमाका करने को तैयार है। बात हो रही है Xiaomi Redmi Note 7 की। यह फोन Xiaomi से अलग हुए Redmi ब्रांड के साथ बाजार में उतारा जायेगा। redmi अब xiaomi के सब ब्रांड के तौर पर काम करेगा।
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी Xiaomi अपना अगला फ्लैगशिप ग्रैड स्मार्टफोन जल्दी ही बाजार में उतार सकती है। यह फ़ोन Xiaomi Mi 8 का अपग्रेड Mi 9 हो सकता है।